सोमेश्वर:उत्पात मचाने पर चार गिरफ्तार-
अल्मोड़ा। पुलिस ने डिगरा गांव में आपस में झगड़ रहे 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कोविड-19 और यातायात के नियमों के उल्लंघन पर 27 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। सोमेश्वर थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिगरा गांव से आपस में झगड़ा फसाद कर रहे लक्ष्मण राम, चंदन राम, पूरन राम और सुरेश राम को गिरफ्तार किया गया है। आचार संहिता के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में उनके खिलाफ धारा 151/ 107/ 116 सीआरपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्हें सोमवार को उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय अल्मोड़ा में पेश किया गया। इसके अलावा यातायात उल्लंघन पर 2 वाहन चालकों के चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत काटे गए हैं। जबकि बाजार क्षेत्र तथा सार्वजनिक स्थल में बगैर मास्क पहने 6 लोगों तथा सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन कर रहे 19 लोगों के खिलाफ संक्रामक महामारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस ने इस दौरान कुल छह हजार 900 का जुर्माना वसूला गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…इंटर पास छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम