कपकोट के मुनार गांव में एक नेपाली मजदूर की हत्या-
बागेश्वर। कपकोट के मुनार गांव में एक नेपाली मजदूर की हत्या कर दी गई। उसका शव कमरे में लहूलुहान हालत में मिला है। पुलिस ने मृतक के साथी को हिरासत में लिया है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे कपकोट पुलिस को कपकोट के मुनार में एक नेपाली मजदूर की हत्या होने की सूचना मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कमरे में नेपाल मूल का बुद्धिराम (28) पुत्र सेतीराम खून से सना मिला। कमरे में खून ही खून बिखरा हुआ था।
थानाध्यक्ष के अनुसार पुलिस जिंदा होने की आस में उसे कपकोट अस्पताल ले आई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सोमवार को मृतक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद मृतक के अन्य परिजनों को उसकी लास सौपी गई। परिजनों के अनुसार उसके साथी द्वारा बुद्धि राम के सिर में घन से प्रहार कर उसकी हत्या की गई है। हालाकि पुलिस जांच में जुटी हुई है। बीते दिवस दोनो साथियों के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा होने की बात की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर