सोमेश्वर के युवक की चलती कार में हार्टअटैक से मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा से इलाज के दिल्ली जा रहे युवक को चलती कार में हार्टअटैक आ गया। युवक को तुरंत ही खैरना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन युवक का शव वापस घर ले गए। गुरुवार सुबह सोमेश्वर निवासी पंकज नयाल पुत्र कुन्दन सिंह (34) अपने भाई के साथ कार में सवार होकर हल्द्वानी आ रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम

अल्मोड़ा से कुछ किलोमीटर आगे आने पर उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। भाई वीरेंद्र ने तेजी दिखाते हुए कार को करीब साढ़े बारह बजे खैरना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। डॉ. अनिल गंगवार ने बताया कि युवक को हार्टअटैक के लक्ष्ण नजर आ रहे थे। उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने डॉक्टर को बताया कि युवक को सांस से जुड़ी बीमारी भी थी। वह अपने नियमित चेकअप के लिए दिल्ली एम्स जा रहा था।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119