थर्टी फर्स्ट व नव वर्ष को लेकर जागेश्वर में विशेष व्यवस्था
अल्मोड़ा। थर्टी फर्स्ट को देखते हुए जागेश्वर में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यहाँ सोमवार को पुलिस ने अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया। वहीं 31 दिसंबर व 01 जनवरी को भीड़ की स्थिति होने पर आरतोला से जागेश्वर के लिए शटल सेवा चलाई जाएगी। शुरुआत में वाहन विनायक पुल से ऊपर डंडेश्वर की ओर पार्क कराए जाएंगे। भीड़ बढ़ने पर वाहनों को आरतोला पार्किंग में खड़ा करवाकर वहां से शटल सेवा चलाई जाएगी।
पुलिस ने जागेश्वर के पूरे बाजार को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया है। व्यवस्थाएं मजबूत करने के लिए एसएसपी के निर्देश पर जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल जागेश्वर में तैनात कर दिया गया है। आरतोला में पाला क्षेत्र में सड़क पर लोनिवि चूने का छिड़काव कर रही है। पुलिस चौकी के पास स्पीड ब्रेकर भी लगा दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए मंदिर समिति मंदिर परिसर के अलावा कुबेर मंदिर मार्ग और विनायक पुल पर अलाव जलाएगी। मंदिर परिसर में काफी पाला जमा हुआ है। इसके लिए पूरे परिसर में मैटिंग की गई है। विद्युत व्यवस्था के लिए जनरेटर का भी प्रयोग किया जाएगा। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए कपड़े के गर्म जूते भी मंगाए जा रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल
हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस