तेज रफ्तार कार ने बीमा एजेंट को कुचला -मौके पर मौत, चालक कार सहित फरार
हल्द्वानी। शनिवार शाम इस हाईवे पर हुई एक दर्दनाक घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। तेज रफ्तार कार ने टहल रहे बीमा एजेंट को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार समेत फरार हो गया। घटना में मृतक की पहचान मनोज सिंह रावत (55) निवासी बंदोबस्ती देवलचौड़ के रूप में हुई है।
मनोज एलआईसी के एजेंट थे और रोज की तरह खाना खाने से पहले टहलने निकले थे। शनिवार को टहलते हुए वह रामपुर रोड स्थित पंचायत घर चौराहे के पास पहुंचे, जहां एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मनोज को सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले जाया गया। अत्यधिक खून बहने के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। टीपी नगर चौकी प्रभारी जगदीप नेगी ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार