एसएसपी नैनीताल ने जनपद के कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध चलाया ऑपरेशन सर्च अभियान

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए जनपद नैनीताल में 03 दिवसीय अभियान आपरेशन वान्टेड (वांछित के विरूद्व कार्यवाही ), एवं आपरेशन सर्च (वारण्टियों के विरूद्व कार्यवाही), की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद


अभियान के दौरान जनपद के समस्त थाना प्रभारियो के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में वांछित एवं वारंटियों की पतारस्सी करते हुये आपरेशन वान्टेड के तहत कुल 71 वांछित अभियुक्तों में से 52 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार एवं मा०न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा कुल 14 इनामी अपराधियों में से 01 हल्द्वानी क्षेत्र के स्मैक माफिया समी उर्फ़ समीर पुत्र अकरम खान निवासी दरऊ थाना किच्छा जनपद उधम सिंह नगर जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा 1000/ का इनाम घोषित किया गया था जो काफी समय से फरार चल रहा था, उसको गिरफ्तार किया गया।
ऑपरेशन सर्च के तहत 01 अपराधी के विरूद्व मा न्यायालय से गैरजमानतीय वारण्ट प्राप्त किया गया व 02 अभियुक्तो की तलाशी व गिरफ्तारी की कार्यवाही प्रचलित हैैै।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119