एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

खबर शेयर करें 👉

–दिया कड़ा संदेश: कर्तव्य में लापरवाही और पक्षपातपूर्ण आचरण पर सख्त कार्यवाही

–कहा विभाग की गरिमा और जनता का विश्वास सर्वोपरि है

जनपद पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोपरि रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने आज शुक्रवार 25 अप्रैल को दो पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कठोर कार्यवाही की है, जो विभाग में व्याप्त सख्ती और जवाबदेही का स्पष्ट प्रतीक है।

1. उपनिरीक्षक बबिता ड्यूटी से अनुपस्थित और पूर्व लापरवाही पर कार्यवाही
उनि. बबिता, जो तल्लीताल क्षेत्र में नियुक्त थीं, को ड्यूटी के दौरान अपने कार्यक्षेत्र में अनुपस्थित पाए जाने और पूर्व में भी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बार-बार चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर यह कठोर कदम उठाया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक

2. कांस्टेबल आकाश कुमार धार्मिक प्रकरण में पक्षपात का दोषी पाए जाने पर निलंबन
का0 126 सपु आकाश कुमार, जो यातायात सैल में नियुक्त हैं, को 24-04-2025 को राजपुरा क्षेत्र में घटित एक धार्मिक प्रकरण में निष्पक्षता का उल्लंघन करते हुए एक पक्ष का समर्थन करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह आचरण न केवल विभाग की छवि को धूमिल करता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम

–एसएसपी नैनीताल का सभी पुलिस कर्मचारियों को सख्त संदेश

पुलिस सेवा में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और सजगता से करे। ड्यूटी में लापरवाही, गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार और पक्षपात किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे किसी भी कर्मी के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी, चाहे वह किसी भी पद पर हो। विभाग की गरिमा और जनता का विश्वास सर्वोपरि है। कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को चेताया जाता है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119