एसएसपी ने पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण – नगर के सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करने के दिए निर्देश – बेहतर सेवाओं के लिए दो कर्मचारियों को किया सम्मानित-

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी

अल्मोड़ा 20 दिसंबर : जनपद के नए कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आज सोमवार को पुलिस कार्यालय से जुड़े समस्त विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान गार्द सलामी लेने के बाद बेहतर साज-सज्जा पर गार्द को नगद पुरस्कार प्रदान किया। वहीं अपनी शाखा की अच्छी जानकारी एवं बेहतर कार्य पर पीआरओ हेमा ऐठानी एवं एसआईएम मन्जू भण्डारी को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।               

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...कॉर्बेट में वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप --युवक पेट्रोल लेकर चौकी की छत पर चढ़ा, मचा हड़कंप

इसके बाद पुलिस कार्यालयों के समस्त शाखाओं का निरीक्षण करते हुए सभी शाखा प्रभारियों को अपने-अपने अभिलेखों को अध्यावधिक रखने एवं सरकारी सम्पत्ति का अच्छा रख—रखाव एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा प्रभारी चुनाव सेल को आगामी चुनाव के दृष्टिगत प्राप्त आदेश-निर्देशों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। सके अतिरिक्त उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। संचार व्यवस्था को दुरूस्त रखने के जहां निर्देश दिये वहीं नगर में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों के खराब रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कैमरे सुचारू करते हुए सतत निगरानी की जाए। निरीक्षण के दौरान अपनी शाखा की अच्छी जानकारी एवं बेहतर कार्य का प्रर्दशन करने पर पीआरओ हेमा ऐठानी एवं एसआईएम मन्जू भण्डारी को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त --गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

थाना प्रभारियों के साथ की गोष्ठी-

अधीक्षक द्वारा जनपद के सभी थाना चौकी एवं शाखा प्रभारी के साथ गोष्ठी कर सभी का परिचय प्राप्त किया।सभी को टीम भावना के रूप में सूचनाओं का आदान-प्रदान व सभी को आपसी सामंजस्य स्थापित करने, जनता की समस्याओं, महिला सम्बन्धित शिकायतों एवं अन्य प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण, आमजन के साथ मृदुल व्यवहार रखने के साथ-साथ मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। 

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नगर निगम कर्मचारी बनकर घुसे घर में --बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, दून पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे दोनों शातिर
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119