प्रदेश में नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले शुरू-करें आवेदन-
देहरादून। प्रदेश में नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स के प्रथम राउंड के दाखिले सोमवार से शुरू हो गए हैं। एचएनबी मेडिकल विवि ने शनिवार रात सीट आवंटन किया था। प्रथम राउंड में दाखिले की अंतिम तिथि 21 दिसंबर है। 22 दिसंबर, दोपहर एक बजे बाद विवि रिक्त सीटों का ब्योरा जारी करेगा। इसी के साथ द्वितीय चरण की आनलाइन पंजीकरण, शुल्क भुगतान व विकल्प भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
यह प्रक्रिया 24 दिसंबर शाम पांच बजे तक चलेगी। सीट आवंटन 26 दिसंबर को और दाखिले 28 दिसंबर तक होंगे। इसके बाद 29 से 30 दिसंबर तक मापअप राउंड चलेगा। 31 दिसंबर दाखिले की अंतिम तिथि निर्धारित है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि वेबसाइट पर तमाम दिशा निर्देश दिए गए हैं। दाखिले के साथ आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट, ब्लड और एक्सरे की रिपोर्ट भी लानी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-खेल-खेल में चाकू से हमला -11 वर्षीय बालक की मौत, 9 वर्षीय आरोपी फरार