विधानसभा में 20 फरवरी को पेश होगा राज्य का बजट
देहरादून। सरकार वित्तीय वर्ष 2025- 26 का बजट 20 फरवरी को विधानसभा में पेश करेगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई विस की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि सरकार 20 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे सदन में बजट पेश करेगी। इससे पहले विधानसभा सत्र की शुरूआत मंगलवार 18 फरवरी को सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। उसी दिन तीन बजे स्पीकर की ओर से राज्यपाल के अभिभाषण को पढ़ा जाएगा।
स्पीकर खंडूड़ी ने बताया कि 19 फरवरी से विधिवत रूप से सदन में विद्यायी कार्य होंगे। इस दिन प्रश्नकाल, शून्यकाल के साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा कराई जाएगी। इसके अगले दिन 20 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। विदित है कि सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए कुल एक लाख करोड़ के करीब का बजट तैयार किया है और इसे सदन की मंजूरी के लिए विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा।
पहली बार राज्य का बजट विधानसभा में दोपहर साढ़े बारह बजे पेश होगा। इससे पहले बजट अपराह्न चार बजे पेश होता था हालांकि, गैरसैंण सत्र में धामी सरकार एक बार दोपहर ढ़ाई बजे भी बजट पेश कर चुकी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पिथौरागढ़ से इलाज कराने आए बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर -हालत नाजुक; अज्ञात चालक पर केस
बाल चिकित्सा के क्षेत्र में हल्द्वानी की उपलब्धि : डॉ. ऋतु रखोलिया को मिला एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड