प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 28 नगर निकायों के अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची की जारी, देखें लिस्ट
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार मध्य रात्रि उत्तराखंड के 28 नगर निकायों के अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। करीब छट घंटे चली बैठक के बाद प्रत्याशियों की सूची पर अंतिम मोहर लगी। प्रदेश के जिलों से जिला प्रभारी ने कांग्रेस पीसीसी में नगर निकायों में मेयर- अध्यक्ष के दावेदारों का पैनल तैयार कर भेज दिया था। शनिवार देर शाम से ही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर कांग्रेस नेताओं की बैठक शुरू हो गई थी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की रायसुमारी के बाद 28 निकायों में अध्यक्ष पद के दावेदारों पर सहमति बनीं।कांग्रेस प्रदेश कमेटी के उपाध्यक्ष मथुरा दास जोशी ने लिस्ट जारी करने की पुष्टि की है।
पार्टी ने विकासनगर में धीरज नौटियाल, मसूरी में मंजू भंडारी, हर्बटपुर शालिनी रोहिला, डोईवाला सागर मनवाल, मंगलौर इस्लाम, लक्सर से जगदेव सिंह, शिवालिक नगर महेश प्रताप राणा, पौड़ी यशोदा नेगी, धारचूला शशि थापा, डीडीहाट गिरिश चुफाल, गंगोलीहाट नारायण सिंह, चंपावत, नीमा कठायत, रानीखेत-चिनियानौला अरुण रावत, रामनगर में ओपन, गदरपुर चन्द्रा सिंह, नगला (नवीन) हरिओम चौहान, झबरेड़ा किरन चौधरी, लण्ढौरा अनीश, भगवानपुर राव फरमूद, ढंढेरा (नवीन) उदय सिंह पुंडीर, सुल्तानपुर- आदमपुर (नवीन) ताहिर हसन, लौहाघाट गिरधर सिंह, बनबसा, विरेन्द्र कुमार, द्वाराहाट, संगीता आर्य, भिकियासैंण, गंगा सिंह विष्ट, चौखु टिया, पूजा गोस्वामी, नानकमत्ता, सुखविन्दर सिंह साडा, लालपुर (नवीन), निशा गोस्वामी को प्रत्याशी बनाया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी