उत्तराखंड…3 लाख रुपये लेकर पड़ोसी युवक संग लापता हुई युवती, परिवार में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

बाजपुर। बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव से एक युवती के पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ घर छोड़कर चले जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता का आरोप है कि वह घर में रखे तीन लाख रुपये भी अपने साथ ले गई। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मोतीनगर निवासी 16 वर्षीय छात्र ने गौला नदी में लगाई छलांग --घर से ड्राइंग का सामान लेने निकला था, SDRF ने बरामद किया शव

ग्राम गोबरा दाबका पार निवासी सरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर की किस्त जमा करने के लिए घर में तीन लाख रुपये रखे थे। आरोप है कि शनिवार रात उनकी पुत्री घर से निकल गई और पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ चली गई। घटना के बाद से युवती का मोबाइल फोन भी बंद है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली के अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टर ने की आत्महत्या --सुसाइड नोट में प्रेम संबंध और शादी न होने का दर्द

पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि उनकी पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने पुलिस से युवती की सकुशल बरामदगी, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में CE2CT 2026 का सफल समापन -AI और नई तकनीकों पर मंथन

बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की नियमानुसार जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119