पिथौरागढ़ में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती -पांच चालक पकड़े, तीन वाहन सीज

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जनपद में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान जारी है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पांच चालकों को पकड़ा है, जबकि तीन वाहनों को सीज किया गया है।
थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालक हरीश राम को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। वहीं कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र में कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया, जहां वाहन चालक पंकज कुमार नशे की हालत में पाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

पुलिस ने दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।
इसके अलावा जाजरदेवल क्षेत्र में वाहन चालक हुकुम सिंह, नाचनी में जगत सिंह तथा बलुवाकोट में सुनील कुमार ऐरी को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने तीनों वाहनों को सीज कर दिया है।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने कुल 104 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119