बुजुर्ग से बेरहमी: मोबाइल न देने पर पीटकर लूटे 7,800 रुपये, अंगूठी और दस्तावेज
हल्द्वानी। शहर में बुजुर्गों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। नवाबी रोड, मल्ला गोरखपुर निवासी 65 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक दीप चन्द्र पन्त के साथ मारपीट कर लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 की रात करीब 10 बजे वह स्टेट बैंक रोड से बरसाती नहर वाले रास्ते से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास आए और फोन करने के बहाने मोबाइल मांगने लगे। मना करने पर दोनों युवक उग्र हो गए और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने बुजुर्ग को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा, जिससे उनके बाएं हाथ की उंगली और अंगूठे, दाहिने कान और सिर के पास गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपी उनके हाथ से सोने की अंगूठी, जेब में रखे 7,800 रुपये नकद और पर्स लूटकर फरार हो गए। पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।
इतना ही नहीं, आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद