एसएसपी की कड़ी कार्रवाई, दो आरक्षी निलंबित-

खबर शेयर करें 👉


अल्मोड़ा। निर्वाचन कार्य में लापरवाही के चलते एसएसपी डा् मंजूनाथ ने दो आरिक्षयों को निलंबित कर दिया है। दोनों आरक्षियों में से एक पर चुनाव डूटी पर समय से ना पहुंचने और दूसरे पर नशे में पाए जाने का आरोप है।


चुनाव ड्यूटी में कोताही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी ने दो पुलिस कार्मिकों को निलंबित कर दिया है। एक कांस्टेबल के डाक मतपत्र से मतदान ड्यूटी में नहीं पहुंचने और दूसरे के हमराह ड्यूटी में नशे में धुत पाए जाने पर एसएसपी ने कार्रवाई की है। इसके साथ ही उन्होंने सभी कार्मिकों को निष्ठा के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार


विधानसभा चुनाव के तहत सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा पुलिस का रहता है। विभिन्न पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस के जवान भी तैनात रहते हैं। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव के लिए डाक मतपत्र में भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस लाइन अल्मोड़ा में तैनात कांस्टेबल ओम प्रकाश की डाक मतपत्र के तहत रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन तीन फरवरी को कांस्टेबल पोलिंग पार्टी रवाना स्थल में नहीं पहुंचा। काफी इंतजार के बाद कांस्टेबल निर्धारित पार्टी के साथ ड्यूटी पर भी नहीं पहुंचा। उधर, धौलछीना में एफएसटी- 2 में हमराह की ड्यूटी में कांस्टेबल मदन सिंह शराब के नशे में में पाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही

जिसके बाद उसका मेडिकल करवाया, मेडिकल में कांस्टेबल के नशे की हालत में होने की पुष्टि हुई। दोनों कांस्टेबलों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की बुनियाद है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान प्रक्रिया चल रही है। जिसमें सभी पुलिस कार्मिकों को भी ड्यूटी के लिए निर्देश दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी

भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए हर तरह से कोशिश की जा रही है। इसके बाद भी जो पुलिस कार्मिक नियमों का पालन नहीं कर रहे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119