फायर सर्विस की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई -एसपी ने चालक को किया निलंबित

खबर शेयर करें 👉

चंपावत। जिले में फायर सर्विस की लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक चरन सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया। यह घटना एक जनवरी की है, जब बसंत बल्लभ के घर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। हालांकि, आग बुझाने में देरी हुई क्योंकि चालक फायर स्टेशन पर मौजूद नहीं था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में साइबर ठगों की पुलिसकर्मियों पर नजर -महिला सिपाही का इंस्टाग्राम हैक कर दरोगा को फंसाने की कोशिश

एसपी अजय गणपति ने घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए फायर सर्विस के कर्मियों को कड़ा संदेश दिया और स्पष्ट चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर समय से उपस्थित न होना और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेरीनाग में जंगली सूअर का हमला, बकरी चराने गए ग्रामीण को किया घायल

एसपी ने कहा, पुलिस और फायर सेवा दोनों अनुशासित बल हैं, और किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी फायर सर्विस कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी ड्यूटी में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि अनुशासनहीनता और कर्तव्य में शिथिलता के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119