ग्राफिक एरा भीमताल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपायों पर प्रकाश डालना रहा।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एसपी क्राइम नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, टीआई भीमताल एवं टीआई भवाली शिवराज सिंह उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों, सुरक्षित वाहन चलाने की आदतों तथा हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


इस अवसर पर आंकड़ों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, उनकी गंभीरता और उनसे बचाव के उपायों पर सार्थक चर्चा की गई। वक्ताओं ने तेज गति, लापरवाही से वाहन चलाना और यातायात नियमों की अनदेखी को दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बताया तथा विद्यार्थियों से जिम्मेदार नागरिक बनकर नियमों का पालन करने का आह्वान किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


परिसर निदेशक ने सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजन से जुड़ी पूरी टीम का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने स्वयं सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने और समाज में दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119