उत्तराखंड पर्यटन ने बनाया नया कीर्तिमान -2025 में 6 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल ऐतिहासिक साबित हो रही है। वर्ष 2025 में प्रदेश में पर्यटकों की संख्या ने अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है। राज्य गठन के बाद पहली बार उत्तराखंड में पर्यटक एवं तीर्थयात्रियों की संख्या छह करोड़ के पार पहुंच गई है।


पर्यटन विभाग के अनुसार वर्ष 2025 में कुल 06 करोड़ 03 लाख 21 हजार 194 पर्यटक/तीर्थयात्री उत्तराखंड पहुंचे हैं। इनमें 01 लाख 92 हजार 533 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। बढ़ती पर्यटक संख्या ने न सिर्फ प्रदेश की पर्यटन क्षमता को उजागर किया है, बल्कि राज्य की आर्थिकी को भी मजबूती प्रदान की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


आंकड़ों के अनुसार हरिद्वार जनपद में सबसे अधिक 03 करोड़ 42 लाख 49 हजार 380 पर्यटक एवं तीर्थयात्री पहुंचे। इसके बाद देहरादून में 67 लाख 35 हजार 071 और टिहरी जनपद में 53 लाख 29 हजार 759 सैलानियों का आगमन हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पर्यटन को नई गति मिली है। चारधाम यात्रा, शीतकालीन पर्यटन, साहसिक पर्यटन और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। वहीं पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं।


पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2021 में 2,00,18,115, 2022 में 5,39,81,338, 2023 में 5,96,36,601 और 2024 में 5,95,50,277 पर्यटक/तीर्थयात्री उत्तराखंड आए थे। वर्ष 2025 में यह आंकड़ा छह करोड़ के पार पहुंचना प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार की योजनाबद्ध नीति, बेहतर कनेक्टिविटी और सुरक्षित पर्यटन वातावरण के चलते आने वाले वर्षों में उत्तराखंड पर्यटन के नए शिखर छू सकता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119