नैनीताल में अपराध पर सख्ती : पांच अपराधी छह माह के लिए जिला बदर -प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल, 14 फरवरी 2026। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पांच व्यक्तियों को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला बदर कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन सभी आरोपियों के जनपद नैनीताल की सीमा में छह माह तक प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मुखानी क्षेत्र निवासी तपन दास पुत्र विनोद दास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तीन तथा आयुध अधिनियम के एक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं कालाढूंगी थाना क्षेत्र के गुलजारपुर चकलुवा निवासी राकेश कुमार पुत्र सोबन राम पर एनडीपीएस एक्ट के चार मामले दर्ज पाए गए हैं।


रामनगर थाना क्षेत्र के शिवलालपुर निवासी योगेश सागर पुत्र छत्रपाल के विरुद्ध आबकारी अधिनियम, आईपीसी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत विभिन्न अभियोग पंजीकृत हैं। इसके अलावा लालकुआं थाना क्षेत्र के जयपुर बीसा निवासी कृपाल सिंह उर्फ सोनू पुत्र राम सिंह तथा धौला बाजपुर क्षेत्र के विजय कुमार आर्य पुत्र मदनलाल के खिलाफ आबकारी अधिनियम के पांच-पांच मुकदमे दर्ज हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग


पुलिस रिपोर्ट और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट ने इन सभी को गुंडा घोषित करते हुए जनपद से छह माह के लिए निष्कासित करने के आदेश जारी किए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट किया है कि जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और कानून व्यवस्था बनी रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119