दन्या दुष्कर्म प्रकरण से क्षेत्र में आक्रोश -लोगों ने उच्चस्तरीय जांच और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उठाई मांग

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

काफलीखान/अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड के अंतर्गत दन्या क्षेत्र में हाल ही में सामने आए दुष्कर्म प्रकरण के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। पॉलिटेक्निक कॉलेज दन्या में इलेक्ट्रिकल ट्रेड के छठे सेमेस्टर में अध्ययनरत 20 वर्षीय छात्र सोहेल पुत्र मोहम्मद यूनुस, निवासी बुढ़ानपुर भरतपुर (मुरादाबाद), को 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस तरह की घटना से क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है, जिसमें कथित तौर पर पीड़िता से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री होने की संभावना जताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र


ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा हो सके। साथ ही क्षेत्र में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग उठाई गई है। लोगों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकांश पुरुष रोजगार के लिए बाहर रहते हैं, जिससे गांवों में महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय बन जाता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


इसी क्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जागरूकता रैली और जुलूस निकालने की तैयारी की गई थी। हालांकि प्रशासन के साथ वार्ता के बाद फिलहाल इस कार्यक्रम को 24 फरवरी तक स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में रहने वाले लोगों का सत्यापन अभियान चलाया जाएगा और सुरक्षा से जुड़े आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे व्यापक जनआंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119