देहरादून में एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का भंडाफोड़ -दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। केन्द्र सरकार के कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) एवं हवलदार भर्ती परीक्षा-2025 में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह का उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने संयुक्त अभियान में भंडाफोड़ कर दिया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो अभ्यर्थियों से परीक्षा पास कराने के नाम पर 10 लाख रुपये तक की मांग कर रहे थे।


एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आयोजित परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर संचालित की जा रही थी। परीक्षा के दौरान असामाजिक तत्वों की सक्रियता की आशंका को देखते हुए पुलिस और एसटीएफ द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही थी।
महादेव डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर छापा
सूचना के आधार पर उत्तराखंड एसटीएफ और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त टीम ने देहरादून स्थित महादेव डिजिटल जोन, एमकेपी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान परीक्षा लैब के पास बने यूपीएस रूम में 24×24 इंच का अंडरग्राउंड चैंबर मिला, जिसमें दो लैपटॉप और एक राउटर स्वचालित रूप से संचालित अवस्था में पाए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक


जांच में सामने आया कि इन लैपटॉप को रिमोट एक्सेस के जरिए नियंत्रित कर प्रश्नपत्र हल किए जा रहे थे और अभ्यर्थियों को नकल कराई जा रही थी। पुलिस ने सभी तकनीकी उपकरण जब्त कर परीक्षा केंद्र को सील कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


ऐसे कराते थे नकल
पुलिस के अनुसार गिरोह ने लैब के यूपीएस रूम में फर्जी सर्वर जैसा सेटअप तैयार किया था। वहां समर्पित (डेडिकेटेड) लीड लाइनें सीमेंट प्लास्टर के अंदर छुपाई गई थीं। गहन तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने प्लास्टर हटाकर फर्जी सर्वर रूम का खुलासा किया।
बरामद उपकरणों में रिमोट एक्सेस संबंधी एप्लिकेशन, रीयल वीएनसी सॉफ्टवेयर और वर्चुअल मशीन सिस्टम शामिल हैं, जिनके माध्यम से कंप्यूटर सिस्टम को दूरस्थ रूप से संचालित किया जा रहा था।


दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
मामले में नीतिश कुमार (देवरिया, हाल निवासी दिल्ली) और भास्कर नैथानी (देहरादून) को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का लालच देकर प्रत्येक से करीब 10 लाख रुपये की मांग करता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज


आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा नकल विरोधी अधिनियम-2023, भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी द्वारा की जाएगी।


एसटीएफ ने संकेत दिए हैं कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119