मारपीट के बाद छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
रुद्रपुर। सहपाठी छात्रों के साथ हुई मारपीट के बाद से छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। रविवार को लापता छात्र की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। रम्पुरा वार्ड नंबर 23 निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका बेटा शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ता है। दो दिन पूर्व उनके बेटे की स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ बहस हुई थी।
आरोप है कि इस दौरान छात्र ने उनके बेटे से जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करके अपमानित किया था। शनिवार शाम आठ बजे प्रीत विहार में उसी छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेटे को घेर लिया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई। सड़क पर हंगामा देख लोगों की भीड़ एकत्र हुई। यह देख आरोपी फरार हो गए। आरोप है कि इस घटना के बाद उनका बेटा लापता हो गया है। उसकी उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं कोतवाल नवीन बुधानी ने बताया कि दूसरे पक्ष ने भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस लापता छात्र की तलाश कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार