प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से सुनियाकोट (बड़गांव) अल्मोड़ा निवासी हेमंत परिहार पुत्र राजेंद्र परिहार मुखानी के भगवनपुर केसर कॉलोनी में अपने ताऊ के घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह वह रोज की तरह बाहर से घर लौटा और पानी पीने के बाद अपने कमरे में चला गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो हेमंत पंखे से लटका मिला। यह देख परिवार के होश उड़ गए। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

सूचना मिलते ही पुलिस मौके और अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि हेमंत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119