बेरीनाग निवासी काठगोदाम सीआरपीएफ में तैनात सब इंस्पेक्टर फंदे पर लटका मिला
हल्द्वानी। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते काठगोदाम सीआरपीएफ में तैनात सब इंस्पेक्टर सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मोर्चरी भेजा और घटना की सूचना मृतक सब इंस्पेक्टर के परिजनों को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
काठगोदाम सीआरपीएफ में तैनात 54 वर्षीय सब इंस्पेक्टर बसंत सिंह बोहरियाल मूल रूप से पिथौरागढ़ के बेरीनाग के रहने वाले थे। उनकी तैनाती रेडियो ऑपरेटर के पद पर थी। शुक्रवार सुबह वह फंदे पर लटके मिले। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि सीआरपीएफ जवान के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप, यूपी निवासी युवक गिरफ्तार