लोहे के पुल पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में मालदेवता से आगे लोहे के पुल पर रविवार को एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मालदेवता चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खटीमा के खालीमहुवट में गुलदार की दहशत -रात में घर की छत पर दिखा

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान तनवीर कुमार उर्फ शायरी (35) पुत्र कपूरचंद निवासी घमंडपुर, रानीपोखरी, देहरादून, हाल निवासी वेदवानी विहार, बालावाला के रूप में हुई है। मौके पर एक स्कूटी यूके07 एफएन-9653 भी खड़ी मिली। जांच में स्कूटी मृतक के रिश्तेदार की होने की जानकारी सामने आई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खीर गंगा फ्लैश फ्लड का खुलासा: 1,700 मीटर नीचे गिरा भारी मलबा बना तबाही की तेज धारा

पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट अथवा संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप, यूपी निवासी युवक गिरफ्तार

पुलिस पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119