पति समेत ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
रुद्रपुर। एक महिला ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मिथलेश निवासी ग्राम खुनसरा ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह वर्ष 2017 में मनोज निवासी ग्राम रूपपुर, पीलीभीत के साथ हुआ था।
उसका पति मनोज, ससुर रामसिंह, सास शान्ति देवी, ननद नीरज, ननदोई महिपाल, वासुदेव दहेज से खुश नहीं थे। पांच लाख की डिमांड कर रहे थे और दहेज नहीं लाने पर मारपीट करते रहे। एक जून को मारपीट की। इसके बाद वह मायके आ गयी। पुलिस ने पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-ट्रक के केबिन में बेहोश मिला चालक -अस्पताल पहुंचते ही मौत