देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू –34 उड़ानों को मंजूरी -डिजी यात्रा सुविधा का भी शुभारंभ

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। जॉलीग्रांट स्थित Dehradun Airport पर रविवार 29 मार्च से समर शेड्यूल लागू कर दिया गया है। यह शेड्यूल 24 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा। नए समर शेड्यूल के तहत कुल 34 उड़ानों को मंजूरी दी गई है, जबकि कुछ उड़ानों के समय में भी परिवर्तन किया गया है।


नए शेड्यूल में कुछ नए शहरों को भी देहरादून से जोड़ा गया है। हालांकि इस बार भुवनेश्वर के लिए संचालित होने वाली उड़ान समर शेड्यूल में शामिल नहीं है। वहीं देहरादून से नवी मुंबई और पिथौरागढ़ के लिए सीधी उड़ान को शामिल किया गया है।


समर शेड्यूल के अनुसार देहरादून से कुल 12 शहरों के लिए सीधी उड़ानें संचालित होंगी। इनमें दिल्ली, अहमदाबाद, कुल्लू, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ, पुणे, नवी मुंबई, कोलकाता और पिथौरागढ़ शामिल हैं। कुछ उड़ानें 29 मार्च से शुरू हो रही हैं, जबकि कुछ अलग-अलग तिथियों में शुरू की जाएंगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


डिजी यात्रा सुविधा का शुभारंभ
देहरादून एयरपोर्ट पर आज केंद्रीय नागर विमानन मंत्री Kinjarapu Ram Mohan Naidu द्वारा दिल्ली से वर्चुअल रूप से DigiYatra सुविधा का शुभारंभ किया जाएगा।


इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को एयरपोर्ट पर प्रवेश के लिए केवल अपना चेहरा स्कैन कराना होगा। इससे चेक-इन, बोर्डिंग पास और पहचान पत्र दिखाने की प्रक्रिया में लगने वाले समय की बचत होगी। अभी तक यह सुविधा देश के बड़े एयरपोर्ट पर ही उपलब्ध थी।
ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) से मंजूरी मिलने के बाद अब देहरादून एयरपोर्ट पर भी इसे लागू किया जा रहा है। डिजी यात्रा के जरिए यात्रियों को तेज, सुरक्षित और पेपरलेस यात्रा का अनुभव मिलेगा। एयरपोर्ट पर लगे आधुनिक कैमरे यात्री के चेहरे की पहचान कर स्वचालित गेट खोल देंगे, जिससे लंबी कतारों से भी राहत मिलेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


ऐसे मिलेगा डिजी यात्रा का लाभ
डिजी यात्रा सुविधा का उपयोग करने के लिए यात्रियों को अपने मोबाइल में डिजी यात्रा एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। यात्री को ऐप में अपनी फ्लाइट की जानकारी, टिकट और फोटो अपलोड करनी होगी।
एयरपोर्ट पर लगे डिजी गेट पर कैमरा ऐप में दर्ज चेहरे और मौके पर मौजूद यात्री के चेहरे का मिलान करेगा और गेट अपने-आप खुल जाएगा। यात्रा पूरी होने के 24 घंटे बाद ऐप में दर्ज डेटा स्वतः डिलीट हो जाएगा।


एयरपोर्ट पर नई सुविधाएं
एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए वाई-फाई सेवा, प्रतीक्षालय में किताबें पढ़ने की व्यवस्था और बच्चों के लिए किड्स जोन की सुविधा भी शुरू की है। यहां बच्चों के लिए खिलौने और खेल की व्यवस्था रहेगी।
एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने बताया कि डिजी यात्रा सुविधा शुरू होने से यात्रियों को आधुनिक और सुगम यात्रा अनुभव मिलेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा


देहरादून-नवी मुंबई के बीच पहली सीधी उड़ान
आज से देहरादून और Navi Mumbai के बीच पहली बार सीधी उड़ान भी शुरू हो रही है। यह सेवा IndiGo द्वारा संचालित की जाएगी।
नवी मुंबई से यात्रियों को लेकर यह उड़ान शाम 5:35 बजे देहरादून पहुंचेगी, जबकि देहरादून से शाम 6:10 बजे वापस नवी मुंबई के लिए रवाना होगी। एयरलाइन अपने 186 सीट वाले विमान से यह उड़ान संचालित करेगी और लगभग 2 घंटे 25 मिनट में यह दूरी तय होगी।


कंपनी ने पहले दिन के लिए एक तरफ का किराया प्रति व्यक्ति 10,939 रुपये रखा है, जबकि 29 अप्रैल के लिए यही किराया लगभग 9,327 रुपये बताया गया है, जो समय के अनुसार घट-बढ़ सकता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119