21 करोड़़ से बदलेगी आंगनबाड़ी केन्द्रों की सूरत, 2165 केन्द्रों को मिलेगा फर्नीचर्स और आउटडोर प्ले मैटिरियल
देहरादून। प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में आईसीडीएस द्वारा संचालित 2165 आंगनबाड़ी केन्द्रों में भौतिक संसाधन जुटाये जायेंगे। इसके लिये भारत सरकार ने समग्र शिक्षा के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु 21 करोड 43 लाख की धनराशि जारी की है। इन आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिये चाइल्ड फ्रेंडली फर्नीचर, बाला फीचर्स एवं आउटडोर प्ले मैटिरियल खरीदा जायेगा। इसके लिये प्रत्येक आंगनबाडी केन्द्र को एक-एक लाख की धनराशि दी गई है।
केन्द्र सरकार ने राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में आईसीडीएस द्वारा संचालित 2165 आंगनबाडी केन्द्रों में चाइल्ड फ्रेंडली फर्नीचर्स, बाला फीचर्स और आउटडोर प्ले मैटिरियल की खरीद के लिये 21 करोड़ 43 लाख की धनराशि जारी की है। जिससे इन आंगनबाडी केन्द्रों की शक्ल व सूरत संवारी जायेगी। ताकि यहां आने वाले नौनिहाल खेल-खेल में अपना शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ा सके। जिसके तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में संचालित सभी 2165 आंगनबाडी केन्द्रों को तीनों मदों में करीब एक-एक लाख की धनराशि आवंटित कर दी गई है। इस योजना के अंतर्गत सूबे के जिन आंगनबाडी केन्द्रों का चयन किया गया है उनमें अल्मोड़ा जनपद के 167, बागेश्वर 170, चमोली 153, चम्पावत 156, देहरादून 119, हरिद्वार 58, नैनीताल 224, पौड़ी 102, पिथौरागढ़ 356, रूद्रप्रयाग 138, टिहरी 281, ऊधमसिंह नगर 192 तथा उत्तरकाशी 49 आंगनबाडी केन्द्र शामिल हें।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात
uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार