प्रेम प्रसंग के शक में पिता बना हैवान -नाबालिग बेटी की हत्या कर शव नहर में फेंका

खबर शेयर करें 👉

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रेम प्रसंग के शक में एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने बेटी की पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया और शव को बाराबंकी की शारदा नहर में फेंक दिया। यह खौफनाक घटना चिनहट थाना क्षेत्र से जुड़ी है। मामले का खुलासा होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और हर कोई इस घटना से सन्न रह गया।


गुमशुदगी की झूठी कहानी से खुला राज
पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता विजय चौबे ने वारदात के बाद पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने 16 अप्रैल को चिनहट थाने में अपनी बेटी के रहस्यमय ढंग से लापता होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


जांच के दौरान पुलिस को उसके बयान में कई विरोधाभास मिले। शक गहराने पर जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो वह टूट गया और पूरी घटना कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने 14 अप्रैल को ही बेटी को अपने साथ ले जाकर हत्या कर दी थी।


झाड़-फूंक के बहाने सुल्तानपुर ले गया
पुलिस ने इस जघन्य अपराध में मुख्य आरोपी विजय चौबे और उसके दोस्त अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में विजय ने बताया कि उसे शक था कि उसकी बेटी का किसी के साथ प्रेम संबंध है, जिससे वह नाराज था। इसी वजह से उसने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


दोनों ने पहले एक कार किराए पर ली और झाड़-फूंक करवाने का बहाना बनाकर बेटी को सुल्तानपुर ले गए। रात में एक ढाबे पर खाना खाने के बाद वे वहीं रुक गए।
अगले दिन लौटते समय वे देर रात तक सड़कों पर घूमते रहे और मौके का इंतजार करते रहे। रात करीब 1 से 2 बजे के बीच जब बेटी कार की पिछली सीट पर गहरी नींद में सो रही थी, तभी पिता ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।


पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह हत्या की योजना बनाकर ही गया था और अपने साथ तेजाब भी लेकर गया था। बेटी की हत्या के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए उसने चेहरे और मुंह पर तेजाब डाल दिया।
इसके बाद दोनों आरोपी शव को लेकर बाराबंकी पहुंचे और शारदा नहर में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वे चुपचाप वापस लौट आए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही नहर में फेंके गए शव की तलाश भी तेज कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119