उत्तराखंड…पत्नी के मायके जाने से टूटा युवक, कीटनाशक पीकर दी जान

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। बैगुल कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवक ने कथित रूप से कीटनाशक का सेवन कर आत्मघाती कदम उठा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार, बैगुल कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय सूरज सिंह पुत्र संजीव सिंह ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसने अपने एक मित्र को इसकी जानकारी दी। मित्र की सूचना पर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

मृतक के दोस्त के अनुसार, सूरज की पत्नी कुछ समय पहले उसे छोड़कर मायके चली गई थी। इसी बात से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और इसी के चलते उसने यह कदम उठा लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि युवक की जहर के सेवन से मौत होने की सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119