Uttarakhand- अल्मोड़ा मकेड़ी में किराए के कमरे में हल्द्वानी के युवक की संदिग्ध मौत

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। नगर के मकेड़ी क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रहे 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। युवक का शव रविवार सुबह कमरे के अंदर बेड के नीचे अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर धारानौला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिंदू नाम बताकर नाबालिग से दोस्ती का आरोप -ई-रिक्शा चालक पर छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास का मुकदमा

मृतक की पहचान हल्द्वानी के जसुवा कटघरिया निवासी विनीत सिराड़ी (30) पुत्र वीरेंद्र सिराड़ी के रूप में हुई है। विनीत मकेड़ी में किराए के कमरे में रहकर काम करता था।

बताया गया कि रविवार को विनीत अपने कमरे में था। काफी देर तक उसका फोन नहीं उठने पर परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने आसपास रहने वाले लोगों से संपर्क कर विनीत के बारे में जानकारी लेने को कहा। पड़ोसियों ने जब उसके कमरे का दरवाजा देखा तो वह अंदर से बंद था। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्नैपचैट के विज्ञापन पर क्लिक करना पड़ा महंगा, खाते से 85 हजार रुपये उड़ाए

सूचना मिलते ही धारानौला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया तो विनीत बेड के नीचे अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जांच करने पर उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk...दूसरी महिला से संबंध के आरोप में पति ने पत्नी का गला दबाने की कोशिश, मुकदमा दर्ज

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119