uttarakhand-शराब के नशे में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या -चार बच्चों को छोड़ फरार हुआ पति
नैनीताल/ओखलकांडा। थाना खनस्यूं क्षेत्र के तल्ला ओखलकांडा में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं, जो लगातार दबिश देने के साथ संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश कर रही हैं। मृतका अपने पीछे चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई है।
थाना खनस्यूं पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त की रात तल्ला ओखलकांडा निवासी भीम सिंह पुत्र नारायण सिंह (36) मजदूरी करने के बाद खनस्यूं से शराब के नशे में घर पहुंचा। आरोप है कि घर पहुंचने के बाद उसका पत्नी डिक्री देवी (28) से विवाद हो गया। इसके बाद भीम सिंह ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। गंभीर रूप से घायल डिक्री देवी की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। 22 अगस्त को फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। रविवार को मृतका का पोस्टमार्टम सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी में कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
तीन पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटीं
हत्या के बाद से आरोपी भीम सिंह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही उसके संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस ने आरोपी के संबंध में पंपलेट तैयार कर आसपास के क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है।
चार मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। मृतका डिक्री देवी अपने पीछे चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई है। बताया गया है कि मृतका का मायका औधौड़ा में है और उसके मायके की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

Utrarakhand-गोरापड़ाव डकैती का खुलासा : छह गिरफ्तार, चार तमंचे और दो वाहन बरामद
मोटाहल्दू…किशनपुर सकुलिया में चोरों का आतंक -शाम ढलते ही संदिग्धों की आवाजाही से दहशत, ग्रामीणों ने पुलिस से मांगा सुरक्षा का भरोसा
नैनीताल : गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो बदमाश जिला बदर, दो पर अदालत की नरमी
Uttarakhand- एटीएम बदलकर खातों से रकम उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार