लालकुआं में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत -मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नगर क्षेत्र के समीप निर्मल कॉलोनी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्मल कॉलोनी निवासी नृपेंद्र विश्वास की 18 वर्षीय पत्नी रिया विश्वास का शव बुधवार शाम घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष को अवगत कराया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


मायके पक्ष कालीनगर, दिनेशपुर (जनपद ऊधम सिंह नगर) से मौके पर पहुंचा और ससुरालियों पर रिया की हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने पति समेत अन्य परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


पड़ोसियों के अनुसार नृपेंद्र विश्वास और रिया विश्वास का विवाह 24 अक्टूबर 2025 को हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेम संबंध बना था, जिसके बाद परिजनों की सहमति से विवाह संपन्न हुआ। मृतका का पति क्षेत्र में मजदूरी करता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


पड़ोसियों ने बताया कि विगत शाम करीब 6:30 बजे नृपेंद्र ने आसपास के लोगों को सूचना दी कि उसकी पत्नी ने पंखे के कुंडे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के समय घर में रिया अकेली थी, जबकि सास लेबू विश्वास और ननद पूजा विश्वास किसी विवाह कार्यक्रम में शक्तिफार्म गई हुई थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि पुलिस को नवविवाहिता के आत्महत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119