जागेश्वर धाम मार्ग पर आग का गोला बनी स्कूटी -फार्मासिस्ट सुनीता ने कूदकर बचाई जान

खबर शेयर करें 👉


जागेश्वर (अल्मोड़ा)। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के समीप सड़क मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते स्कूटी आग का गोला बन गई और चारों ओर धुएं का गुबार छा गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूटी सुनीता नेगी (फार्मेसिस्ट) की बताई जा रही है। घटना के समय स्कूटी चलती अवस्था में थी। आग की लपटें उठते देख स्कूटी सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान



स्कूटी में आग लगते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने बिना अपनी जान की परवाह किए मदद के लिए कदम बढ़ाया। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने पास से पानी की व्यवस्था कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


यह घटना जागेश्वर मार्ग के व्यस्त क्षेत्र में हुई। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आग आसपास के पेड़ों या अन्य वाहनों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119