मां-बेटे को 61.51 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार -एसओटीएफ व सितारगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
हल्द्वानी। स्पेशल ऑपरेशंस टास्क फोर्स (एसओटीएफ) ने कोतवाली सितारगंज पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम पिपलिया, शक्तिफार्म से मां और बेटे को 61.51 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर की गई।
आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि 15 जनवरी को दोनों आरोपियों के स्मैक तस्करी में संलिप्त होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने उनकी गतिविधियों पर निगरानी शुरू की। संदिग्धों को देख पुलिस टीम को देखकर दोनों भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में परमजीत कौर पत्नी दर्शन सिंह के कब्जे से 22.66 ग्राम स्मैक तथा उनके पुत्र सोनू सिंह (26 वर्ष) पुत्र दर्शन सिंह के कब्जे से 38.85 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सितारगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में एसओटीएफ प्रभारी कुमाऊं उपनिरीक्षक प्रकाश भट्ट, सुरेन्द्र सिंह, भवान सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत
मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि