रानीखेत जा रहा टैक्सी वाहन बीच सड़क पर पलटा, मची चीख-पुकार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। रानीखेत जा रहा एक टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर द्वारसों के पास सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में 07 लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए, जबकि एक महिला को अस्पताल ले जाना पड़ा। हादसे का कारण टैक्सी चालक का शराब के नशे में होना बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टैक्सी वाहन संख्या यूए 01 6589 सुबह 10 बजे अल्मोड़ा से रानीखेत के लिए चला। द्वारसों के पास मैक्स अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे के वक्त वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-गौला नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, हाईकोर्ट सख्त

वाहन के सड़क पर पलट जाने से सात यात्रियों को मामूली चोटें आईं। वहीं, एक महिला की गर्दन पर चोट लगी और काफी घायल हो गए। जिसे निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। वाहन सवारों के अनुसार यह टैक्सी चालक शराब के नशे में था। इसे सवारियों ने ठीक से वाहन चलाने को कई बार बोला, लेकिन वह मान नहीं रहा था। संयोग से वाहन खाई में नहीं गिरा, वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। चोटिल हुए लोगों का कहना था घटना लगभग 12 बजे हुई।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119