सहेली संग घूमने की बात कहकर निकली किशोरी लापता

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। 27 सितंबर की शाम घर से सहेली के साथ घूमने जाने की बात कहकर निकली किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी के पिता की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में एफआईआर -जातिगत भावनाएं आहत करने का आरोप

ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवक ने पुलिस को बताया कि 27 सितंबर की शाम उनकी 14 वर्षीया बेटी अपनी सहेली के साथ कहीं घूमने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। रात तक भी घर नहीं लौटने पर उन्होंने उसकी सहेली और रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उन्होंने बेटी के साथ कोई अनेहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119