दो महीने पहले लापता हुई किशोरी बिहार से बरामद

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दो महीने पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने बिहार से बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी और एक युवक के लापता होने की रिपोर्ट जनवरी में दर्ज की गई थी। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी लेकिन लोकेशन का कोई पता नहीं चल रहा था। हाल ही में किशोरी ने अपने पुराने मोबाइल नंबर को फिर से ऑन किया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और उसे बिहार में पाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश

मुखानी पुलिस के अनुसार किशोरी हल्द्वानी के एक युवक के साथ बिहार से बरामद हुई है। दोनों को लेकर पुलिस टीम बिहार से हल्द्वानी लौट आई है और पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि पिछले दो महीनों से पुलिस किशोरी और युवक की तलाश कर रही थी लेकिन लोकेशन नहीं मिल रही थी। हाल ही में किशोरी के मोबाइल नंबर को ट्रेस करने पर पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने दोनों को बिहार से लाकर पूछताछ शुरू कर दी है लेकिन इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119