भाजपा नेता चन्दोला को कारण बताओ नोटिस-

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद बगैर मास्क पहने पांच लोगों को से अधिक लोगों को साथ लेकर घूमने पर भाजपा नेता कमलेश चंदोला को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने कारण बताओ नोटिस भेजा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में मनाया गया एनडी तिवारी का 101वां जन्मदिवस -विकास में योगदान को किया याद


लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर मनीष कुमार सिंह ने भाजपा नेता कमलेश चंदोला को भेजे गए नोटिस में कहा है कि गत दस जनवरी को एक पोर्टल के माध्यम से प्रशासन के संज्ञान में आया है कि उनके द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद पांच से अधिक लोगों के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क किया है। साथ ही यह जनसंपर्क बिना मास्क प्रयोग किए किया जा रहा था। जारी नोटिस में कहा गया है कि वह तीन दिन के भीतर उनके कार्यालय में आकर स्पष्टीकरण दें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119