मोतीनगर बरेली रोड पर रफ्तार का आतंक : डिलीवरी देने निकले युवक को कुचला- घसीटते हुए ले गया वाहन—मौके पर मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मोतीनगर बरेली रोड एक बार फिर तेज रफ्तार का शिकार बना। बुधवार देर रात खाना डिलीवरी करने जा रहे एक डिलीवरी बॉय को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक रुका नहीं, बल्कि युवक को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। सिर और पैर बुरी तरह कुचल जाने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


मृतक की पहचान सुभाषनगर भोटिया पड़ाव निवासी 35 वर्षीय नितिन गुणवंत के रूप में हुई है। नितिन पिछले दो वर्षों से हल्द्वानी में एक फूड डिलीवरी कंपनी में कार्यरत था। पुलिस के अनुसार बुधवार रात मोतीनगर से खाना डिलीवरी का ऑर्डर मिलने पर वह बाइक से निकला था। रात करीब पौने बारह बजे मोतीनगर बरेली रोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


हादसे के बाद चालक ने मानवता को शर्मसार करते हुए नितिन को सड़क पर काफी दूर तक घसीटा और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और नितिन को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मोतीनगर और बरेली रोड क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119