लालकुआं में रेलवे मजिस्ट्रेट की बड़ी कार्रवाई -पांच ट्रेनों में छापेमारी, 16 बिना टिकट यात्री पकड़े

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं/नैनीताल। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे) हल्द्वानी इमरान मोहम्मद खान ने उत्तराखंड से आवागमन करने वाली रेलगाड़ियों में औचक छापेमारी कर बिना टिकट यात्रा पर सख्त कार्रवाई की। इस दौरान किच्छा, पंतनगर और सिडकुल हाल्ट रेलवे स्टेशनों पर पांच अलग-अलग ट्रेनों की जांच में 16 बिना टिकट यात्रियों को दबोचा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


रेलवे मजिस्ट्रेट ने बरेली से प्रातः लालकुआं आने वाली पैसेंजर ट्रेन, बेंगलुरु एक्सप्रेस, प्रातः लालकुआं से काशीपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन तथा काठगोदाम–लखनऊ एक्सप्रेस में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान रेलवे सुरक्षा बल लालकुआं के सब-इंस्पेक्टर नारायण सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आरपीएफ जवान मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग


पकड़े गए सभी बिना टिकट यात्रियों को बस द्वारा लालकुआं लाया गया। यहां 14 यात्रियों ने जुर्माना अदा कर रिहाई पाई, जबकि चमरूवा निवासी दो यात्रियों के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे, जिसके चलते उनका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल


रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119