दरोगा को गोली मारकर फरार आरोपी ने खुद को मारी गोली, मौत  

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। शनिवार को हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे के पास हरियाणा पुलिस के दरोगा को गोली मार कर फरार हुए आरोपी ने रविवार को घेराबंदी के दौरान देहरादून में खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई।  हरिद्वार से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी देहरादून के लक्ष्मण चौक के पास अपने एक परिचित अधिवक्ता के यहां ठहरा हुआ था। पुलिस के पहुंचते ही उसने गोली चला दी।  

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा

पुलिस के अनुसार हरियाणा के जींद जिले के उप निरीक्षक सुरेंद्र अपनी टीम के साथ वहां के एसपी को धमकी देने के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश की तलाश में हरिद्वार पहुंचे थे। पुलिस को बदमाश की लोकेशन रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के आसपास मिली। दरोगा सुरेंद्र जब बस अड्डे के पास उसकी तलाश कर रहे थे, तभी उनकी नजर बदमाश पर पड़ी। जैसे ही दरोगा उसकी तरफ बढ़े आरोपी वहां से भागने लगा। दरोगा सुरेंद्र ने कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई और वे जमीन पर गिर गए। तभी बदमाश ने पिस्तौल निकालकर दरोगा पर गोली चला दी। गोली लगने से सुरेंद्र लहूलुहान हो गए और बदमाश मौके का फायदा उठाकर भाग निकला।  

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119