युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप-

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। यूपी सीमा से सटे क्षेत्र की  महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए सत्रहमील पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पिलख्वाल को तहरीर सौंपी है।क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका विवाह आठ वर्ष पूर्व किराए के मकान में रह रहे एक युवक से हुआ था। उसने एक पुत्र को जन्म दिया। वैवाहिक जीवन के 8 वर्ष बाद उसका घर पर दूध देने आने वाले दूधिया से प्रेम प्रसंग चलने लगा। जिसके चलते  पति ने उसे छोड़ दिया और अपने पुत्र को लेकर कहीं चला गया। महिला का आरोप है प्रेमी दो साल तक उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा और दो साल से किराए के मकान में इधर उधर घुमाता रहा तथा उस दौरान उसने एक पुत्री को जन्म दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा

प्रेमी अपने माता-पिता के बहकावे तथा दान दहेज के लालच में आकर प्रेमी उसे रखना नही चाहता। जिसके कारण उस पर कई बार जानलेवा हमला भी किया और उससे छुटकारा पाने के लिए जबरदस्ती स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए है। महिला का कहना है पहला पति उसे छोड़कर चला गया अब उसे प्रेमी भी रखना नही चाहता है। इधर चौकी प्रभारी संदीप पिलख्वाल ने बताया मामले की जांच चल रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119