मलबा आने से बाराकोट में यातायात बाधित-

खबर शेयर करें 👉

चम्‍पावत। बाराकोट में भारी बारिश के चलते आंतरिक मार्ग पर यातायात बंद हो गया है। बाराकोट मोटर मार्ग में लड़ीधूरा मंदिर गेट के पास भारी मलबा आने से यातायात बाधित हुआ है।
जानकारी के मुताबिक मलबा आने के कारण आधे रास्ते में कई वाहन फंसे रहे। जो बाद में वापस लोहाघाट से वैकल्पिक मार्ग से होकर अपने गंतव्य को गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा

रविवार को दोपहर करीब चार बजे एकाएक आई भारी बारिश पर चलते बड़ी दुर्गा मंदिर गेट के समीप पहाड़ी से मलबा सड़क में आ गया। मलबा आने से लोहाघाट और बाराकोट जाने वाले कई वाहन फंस गए। मोटर मार्ग बंद होने से सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहनों को हुई है। लोनिवि के ईई बीसी भंडारी ने बताया कि मोटर मार्ग में मलबा आने की सूचना पर बुलडोजर भेज गया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119