नाबालिग को भगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर किशोरी को किया बरामद –

खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। जनपद उधमसिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र में नाबालिग को भगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कब्जे से किशोरी को बरामद किया गया है। पुलिस टीम से बचने के लिए आरोपी ने टीम पर लोडेड पिस्टल भी तान दी थी। लेकिन पुलिस ने मयि तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज


सितारगंज निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को मेरठ निवासी भरत सिंह रावत जबरदस्ती उठा ले गया है। इससे पहले भी भरत उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करता था। विरोध करने पर वह उठा ले जाने की धमकी भी दिया करता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग


एसएसपी उधमसिंह नगर ने वरिष्ठ उप निरीक्षक सुधाकर जोशी के नेतृत्व में टीम का गठन किया और उन्हें जल्द अपह्त किशोरी की सुरक्षित बरामदगी और अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। आज पुलिस की टीम को खबर मिली कि आरोपी किशोरी के साथ नानकमत्ता के बाउली साहिब के पास है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कब्जे से किशोरी को बरामद कर लिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119