शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पिथौरागढ़। सीमांत में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 28 फरवरी को एक युवती ने कोतवाली में तहरीर दी थी।
युवती का कहना है कि दीगांस कठायत निवासी निशांत बोहरा नामक एक व्यक्ति ने शादी करने का वायदा कर उसके साथ दुराचार किया। अब उक्त व्यक्ति शादी करने से इंकार कर रहा है। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भादवि की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर कोतवाली मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। बीते रोज पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी करार
यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू