बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न-

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति का वार्षिक अधिवेशन रविवार को सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम गतवर्ष के सामान्य निकाय की बैठक की कार्यवाही को रखा गया व वर्ष 2020-21 का संतुलन पत्र प्रस्तुत किया गया जिसमें 8.88 लाख रुपये लाभ अर्जित किया गया। समिति ने आगामी वर्ष के लिए 18.67 करोड़ का अधिकतम दायित्व निर्धारित किया गया। वहीं2021-22 के लिए 15.50 करोड़ का व्यवसायिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए 14.50 लाख लाभ का बजट प्रस्तुत किया गया।

अंत में जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष शिव बहादुर सिंह ने सभी का आभार प्रकट करते हुए 2020-21 के लिए आठ प्रतिशत लाभांश दिए जाने की घोषणा की। इससे पूर्व अधिवेशन का शुभारम्भ विभाग की सहायक विकास अधिकारी सारिका जोशी व विशिष्ठ अतिथि इफको प्रबंधक दीपक आर्य ने किया। इस दौरान सहकारी क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह नेगी, बालम सिंह, हिम्मत सिंह, नन्दी देवी, त्रिलोक सिंह, कैलाश राम, सुरेंद्र प्रताप  सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119