सरयू नदी में बहे दो बच्चे- एक का शव बरामद-
बागेश्वर। कपकोट के हाईडिल के पास दो बच्चे सरयू नदी में बह गए। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस के माध्यम से एसडीआरएफ को दी गई। एसडीआरएफ, दमकल और पुलिस के अलावा प्रशासन की ओर से भी मौके पर तुरंत टीमें भेजी गई और सरयू में बच्चों की तलाश शुरू की गई। बताया जा रहा है कि एक बच्चे का शव बरामद हो गया है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना अब से कुछ देर पहले लगभग साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष कपकोट मदन लाल ने बताया कि भयूं गांव निवासी मोहित दस वर्ष का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि उसके साथी छह वर्षीय सुमित पुत्र प्रकाश राम का अभी पता नहीं चल सका है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बहने वाले बच्चों के माता-पिता से संपर्क किया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल