हाटकला एवं सांस्कृतिक मंच ने कॄष्ण का डोला निकाला- भक्तो की उमड़ी भीड़-

खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट
विगत कई वर्षों से हाटकला सांस्कृतिक मंच द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव का 3 दिवसीय आयोजन होता था। विगत वर्ष से कोविड 19 के कारण महोत्सव नही हो पाया। वही इस वर्ष भी कोविड के कारण मंच ने महोत्सव का आयोजन नही करने का निर्णय लिया। सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हाटकला सांस्कृतिक मंच द्वारा हाट स्थित प्रसिद्ध हरज्यूँ मंदिर से सम्पूर्ण ग्रामसभा हाट के भक्तो ने श्रीकृष्ण का डोला हरज्यूँ मंदिर से प्रारंभ किया और श्रीकृष्ण के जयकारे व भजन के साथ डोला सम्पूर्ण गंगोलीहाट बाजार क्षेत्र में घूमने के बाद वापस हरज्यूँ मंदिर तक पहुँचा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 40 हजार की ठगी -फर्जी दरोगा गिरफ्तार

डोले के साथ सेंकडो कृष्ण भक्त,महिलाएं, बालिकाएं, बालक व युवा तथा वृद्धजनों ने श्रीकृष्ण की भक्ति में खूब भजन कीर्तन करते हुए । गंगोलीहाट नंगर क्षेत्र को कृष्णमय बना दिया और उक्त डोले को देखने के लिए तमाम लोगो की भीड़ उमड़ी। हाटकला सांस्कृतिक मंच के महासचिव मनीष बिष्ट ने बताया कि श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर हरज्यूँ मंदिर में रातभर भजन कीर्तन होंगे। डोले में शामिल भक्तो में दिनेश बिष्ट,बबलू पांडेय,नीरज चौधरी,मनीष बिष्ट,अभिषेख सिंह,गौरव कुमार,गिरीश शाह,शंकर शाह,अर्जुन सिंह,अप्पू शाह,मुकुल शाह,यशवंत बिष्ट,गौरव चौधरी,नीमा चौधरी, सुषमा,ज्योति,कंमला शाह,विमला,जया, नीलम सहित सेंकडो भक्त शामिल थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-टनकपुर में मामी-भांजे से 1.104 किलो अफीम बरामद, कीमत 2.10 लाख रुपये

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119