ऑटो चालक ने झपटा मारकर मोबाइल छीना- हुआ फरार-

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में ऑटो चालक ने झपटा मारकर एक युवक के हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गया। पीड़ित द्वारा आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ दी तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : आवारा पशु से टकराई होमगार्ड की बोलेरो -गड्ढे में घुसने के बाद दीवार से टकराई, दर्दनाक मौत

रामपुर रोड निवासी अमित रावत ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह बीती 6 अप्रैल की रात करीब 11 बजे स्कूटी पर सवार होकर कुसुमखेड़ा से घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में फायर स्टेशन के समीप फोन आने पर स्कूटी रोक कर वह मोबाइल पर बात करने लगा। तभी दूसरी ओर से आ रहे ऑटो संख्या यूके 04टीए.9983 के चालक ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया। इधर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119